Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 11/04/2022

आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदल प्रदेश उपाध्यक्ष- संगीता उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष-  डी॰के॰ त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार को  अनुराग सिंह  ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी  संजय मयूख उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष  अनूप केसरी , संगठन महामंत्री  सतीश ठाकुर  भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *