Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 12/04/2022

आप ने पंजाब को ठगा, पर हिमाचल को नहीं ठग पाएगी : खन्ना

• आप का रेत का महल धीरे धीरे ढह गया। 

• आप को हिमाचल में अपना संगठन करना पड़ा भंग।

शिमला, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा की हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एक रेत का महल बनाया था जो धीरे धीरे ढह गया, आप ने हिमाचल की जनता से बहुत वायदे किए , मंडी में रोड शो निकलने की कोशिश की, हिमाचल की भोली भाली जनता को भ्रमित करने की कोशिश की पर कोई भी प्रयास उनका सफल नहीं हुआ। 

खन्ना ने कहा की कोई भी राजनीतिक दल चुनाव लड़ते है और जीत हासिल करता है उसका आधार , उसका संगठन होता है और आज जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में आप ने अपने संगठन को भंग किया है उससे यह अंदेशा साफ है की हिमाचल में आप अपना पूरा आधार खो चुकी है। आप का बनाया रेत का महल तहस नहस हो गया है, इस पार्टी का वजूद हिमाचल में बनने से पहले ही खत्म हो गया है। 

खन्ना ने कहा की पंजाब में भी चुनावों के समय आप के नेताओ ने जनता से खूब वायदे किए थे पर आज उनका विधायक जब गांव में जाता है तो जनता पूछती है पेंशन कब मिलेगी, अंत में पंजाब के मुख्यमंत्री को सामने आ कर बोलना पड़ता है की जल्दी मत करो, पेंशन जल्द मिलेगी। इससे साफ है की आप के पास ना को काम करने की नियत है ना नीयती। 

उन्होंने कहा की मैं हिमाचल की जनता से आह्वान करता हूं की आप के नेताओ से बचकर रहे जिस प्रकार से उन्होंने पंजाब को ठगा है, हिमाचल ना ठगा जाए।

भाजपा हिमाचल के लिए एक एसा विलाप है जो ईमानदार है और हिमाचल के विकास के लिए तत् पर है। मुझे पूरा विश्वास है की भाजपा ने हिमाचल में जिस प्रकार से काम किया है हमारा मिशन रिपीट पक्का है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *