हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 17/04/2022
अपने दम पर किया कार्यक्रम ,चुनाव लड़ने का भी किया ऐलान ,आशीष शर्मा न
हमीरपुर के लंबलू में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवक आशीष शर्मा की तरफ से किया गया और इस कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि किसी भी राजनीतिक दल का प्रयोग इस कार्यक्रम में नहीं किया गया और पूरी तरह से अपने निजी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करने के बाद आज युवा सम्मेलन में आशीष शर्मा ने चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी हैंबताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में इस समय भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरे मोर्चे की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन आशीष शर्मा ने बजाएं कि तीसरे मोर्चे के माध्यम से अपने कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया उन्होंने अपने निजी तरीके से इस कार्यक्रम को करके अपनी ताकत का एहसास हमीरपुर में अपने विरोधियों को भी करवा दिया।।। आशीष ने अपने भाषण में स्पष्ट तौर पर कहां की राजनीति में तो अब आ ही गए हैं इसलिए चुनाव भी लड़ना है और चुनाव लड़ने का अध्याय सिर्फ आम आदमी की सेवा करना और समाज के उस व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना जो खुद को पिछड़ा हुआ महसूस कर रहा है।। आशीष ने कहा कि पिछले लगभग 2 सालों से समाज सेवा में हूं और इससे पहले लगभग 10 सालों से लगातार हमीरपुर की जनता के साथ जुड़ा हुआ हूं और यह मानता हूं कि हमीरपुर की जनता इस बार जरूर मुझे अपना आशीर्वाद देगी।। बताते चलें कि आज आशीष शर्मा ने गसोता महादेव में पूजा अर्चना करने के बाद अपने इस कार्यक्रम का आगाज किया और इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने अब चुनावी शंखनाद भी हमीरपुर से बजा दिया है मतलब एक बात स्पष्ट है कि पार्टी टिकट दे या नहीं ना दें इस बात से अब कोई फर्क नहीं पड़ता और आशीष शर्मा अब हमीरपुर से विधानसभा चुनावों में उतर चुके हैं और कहीं ना कहीं आशीष शर्मा ने जिस तरह से खुद को घोषित किया है और वहां मौजूद जनता ने उसका समर्थन किया है उससे यह बात कह सकते हैं कि आशीष शर्मा पूरे प्रदेश में पहला ऐसा चेहरा है जिन्होंने सबसे पहले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया