Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 17/04/2022

भरोसा है किसी भी दुर्गम इलाके में नेटवर्क का भरोसा है किसी भी आपदा के समय नेटवर्क है भरोसा है कि कोई भी प्राइवेट ऑपरेटर मनमाना दाम नही बढ़ा सकता है क्योंकि बीएसएनएल किसी भी लॉबी का हिस्सा नहीं बन सकता है। भरोसा है वैसे जगह नेटवर्क का भी जहां दूसरे ऑपरेटर इसलिए नेटवर्क नही देंगे क्योंकि घाटा होगा। भरोसा है सुरक्षा का कि कोई भी क्लोन सिम बनाके ठगी न कर सके। भरोसा है सुदूर गांव को भी डिजिटल बनाने का ।भरोसा है देश में संकटकाल में भी सेवा देने का। भरोसा है हरेक तरह की दूरसंचार सेवा प्रदान करने का जहां सारे ऑपरेटर एक दो तरह की टेलीकॉम सेवा देते हैं बीएसएनएल जितने भी तरह की दूरसंचार सेवा होती है चाहे लीज्डलाइन,FTTH,लैंडलाइन,ब्रॉडबैंड,सैटेलाइट फोन,MLLN,फैक्स,डाटा सेंटर,मोबाइल 2G,3G,4G सभी आदि प्रदान करती है। भरोसा है कंपनी की कमाई देश के इंफ्रा में लगने का। भरोसा है कि इसके द्वारा कमाया हुआ पैसा कोई अरबपति को खरबपति नही बनाएगा बल्कि देश के गरीबों ,आम जनता के हित में खर्च होगा।भरोसा है तो देश की डाटा सुरक्षा का। भरोसा है कि कभी भी किसी भी बीएसएनएल नंबर से किसी ठग का कॉल नही आयेगा। भरोसा है देश के हरेक कोने को बेहतर नेटवर्क से जोड़ने का। भरोसा है देश के स्वदेशी कंपनियों को बेहतर मौका देने का ताकि देश आत्मनिर्भर बने जहां सारी कंपनी विदेशी इक्विपमेंट प्रयोग करती है बीएसएनएल देशी 4G ला रही है। भरोसा है तो देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने का।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *