Spread the love

शिमला ,हिमशिखा न्यूज़ 

जिला शिमला के कोटखाई में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय महिला और उसकी 20 दिन की नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला के पति समेत तीन लोग घायल हुए हैं। यह दर्दनाक हादसा कोकुनाला और गुम्मा के बीच मनावल नामक स्थान पर हुआ। मृतक महिला की पहचान ऊषा के रूप में हुई है। वह शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार की रहने वाली थी और 20 दिन पहले उसने बच्ची को जन्म दिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला व नवजात बच्ची को लेकर उसके परिजन कार (HP 77-9777) में शिमला से डोडरा क्वार लौट रहे थे। कार को महिला का पति विदेश चला रहा था। इसमें उसके तीन रिश्तेदार भी सफर कर रहे थे।शाम 6 बजे के करीब कोकुनाला और गुम्मा के बीच कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई।हादसे के तुरंत बाद मानव सेवा कोटखाई ने थाना को सूचित किया और घायलों को रेस्क्यू करने संस्थान घटना स्थल पर पहुंच गया। कोटखाई पुलिस व स्थानीय लोगों के विशेष सहयोग से घटना स्थल पर गहरी खाई से घायलों को रेस्क्यू किया गया। अंधेरे की वजह से शिशु को तलाशने में बचाव दलों को करीब आधा घंटा का वक़्त लग गया।रेस्क्यू आप्रेशन में स्थानीय गांव वासियों मनेउल गांव के लोगो का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने इस दुर्घटना को अपनी आंखो से होते देखा।जांच अधिकारी राम सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में ऊषा (34) नामक महिला की मौत हुई है। ऊषा की 20 दिन की नवजात बच्ची की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।उन्होंने कहा कि हादसे में महिला का पति विदेश, परिजन यशवंत व सरिता घायल हैं और इन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *