Spread the love

कोटला,हिमशिखा न्यूज़ 20/04/2022

कोटला से अमरोह रोड के हो रहे निर्माण कार्य को लेकर 15 मई 2022 तक रोड़ बंद

अगामी 15 मई तक कोटला से अमरोह सड़क पर गाड़ी दौड़ाना भूल जाए। क्योकि विभाग वाहन चालको व पैदल राहगीरो की सुविधा हेतू उक्त सडक को कंकरीट रेता बजरी सिमेंट आदि से पक्का करने जा रहा है। जिसके लिए विभाग ने उक्त रोड़ को 20 अप्रैल से अगामी 15 मई तक बन्द करने जा रहा है। वही खबर की पुष्टी करते हुए लोक निर्माण विभाग डाडासीबा मे तैनात सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाई रखे । वही सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने इस सड़क निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगो से सहयोग के लिए अपील की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ