एलोब चौहान जवाहर बाल मंच के मुख्य समन्वयक नियुक्त
शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/04/2022
AICC ने एलोब चौहान को बनाया जवाहर बाल मंच का मुख्य समन्वयक ,हिमाचल प्रदेश AICC के दिशानिर्देश अनुसार करेगें काम|
प्रदेश मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव मोड़ मे आ गई है, इसी कड़ी मे मंगलवार देर शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन G.V. हरी के संस्तुति पर जवाहर बाल मंच इकाई हिमाचल प्रदेश का मुख्य समन्वयक ऐलोब चौहान को नियुक्त किया गया।
एलोब चौहान इससे पहले 2012 मे NSUI के कोटशेरा महाविद्यालय के परिसर अध्यक्ष रहे, उसके उपरांत जिला शिमला के जिला अध्यक्ष सहित NSUI के प्रदेश महासचिव के पद पर काम किया।
एलोब चौहान ने प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव व महासचिव सहित युवा कांग्रेस मे विभिन्न पदों पर कार्य किया। अब उन्हे जवाहर बाल मंच का प्रदेश का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया गया है।
जवाहर बाल मंच का मुख्य कार्य (7-17) साल के बच्चों मे संविधान के अंतर्गत रहकर कांग्रेस विचार धारा से अवगत कराने सहित, महात्मा गांधी की अहिंसा व नेहरू की विचार धारा से अवगत कराना है, देश के इतिहास से, आजादी से जुड़े पहलुओ से अवगत करवाना है आप बच्चों के बीच जाकर उनकी हर मुश्किलों का समाधान करना बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक करना साथ ही इसके साथ भारत निर्माण मे उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है|