Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 04/11/2022

कर्मचारी नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

शिमला। भाजपा ने सोशल मीडिया पर प्रचार में सक्रिय कुछ कर्मचारी नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। पार्टी के चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने इस बा बत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी को हिमाचल प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ (एनपीएसईए) एचपी के पदाधिकारी कुछ सरकारी कर्मियों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और कांग्रेस के समर्थन में अपने सदस्यों को वोट करने की अपील के खिलाफ शिकायत की है।

यह कर्मचारी सोशल मीडिया और सोशल मीडिया न्यूज चैनल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारियों की ओर से चुनाव संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस शिकायती पत्र के साथ इन कर्मचारियों के फेसबुक अकाउंट के कुछ स्क्रीन शॉट भी सलंग्न किए गए हैं।

इसमें मुख्य रूप से वन विभाग में नियुक्त एनपीएसईए एचपी के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और शिक्षा विभाग से संबंधित मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से शामिल हैं। सभी पदाधिकारी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं, जो चुनाव संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव अधिकारी से इन कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की प्रार्थना की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *