Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को  निर्देश दिए है कि भारी बारिश व बाढ़ से प्रभाभित लोगो की बगैर किसी भेदभाव से पूरी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभाभित सभी लोगो की एक सम्मान मदद की जानी चाहिए।

सुंदरनगर में देर सायं सुंदरनगर ब्लॉक अधिकाररियों के साथ बाढ़ से प्रभाभित लोगो को राहत व पुनर्वास कार्यो की समीक्षा बैठक की करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के राहत व पुनर्वास कार्यो का पूरा लाभ प्रभाभित लोगो को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन ठीक ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से स्वम् नुकसान के आंकलन पर अपनी पूरी नज़र रखने को कहा।उन्होंने अधिकारियों से इस आपदा में हुए नुकसान की   पूरी रिपोर्ट ली। 

सुंदरनगर के उप मंडल अधिकारी अमर नेगी  व अन्य विभागों के अधिकाररियों ने ब्लॉक में हुए नुकसान की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत व पुननिर्माण कार्यो को अंजाम करने में जुटा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक हफ्ते के अंदर सड़को व अन्य को पूरी तरह से बहाल करने में कोई कोर कसर बाकी नही रखी जायेगी।

प्रतिभा सिंह ने मनरेगा के कार्य दिवस बढ़ाने के अधिकाररियों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि वह इस मामले को  सरकार के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले राहत कार्यो की सभी औपचारिकताये समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीण संपर्क सड़को को जल्द बहाल करने व जिन लोगों के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए है उन्हें हर प्रकार की सहायता देने का अधिकाररियों को  निर्देश दि

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *