Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।13/08/2022 

सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर राष्ट्र सेवा में अपने आप को समर्पित करें। यह विचार आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की आजादी में सामूहिक प्रयासों से देश में विकास हुआ है। उन्होंने कहा की सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण है। समाज के विभिन्न अंगों के साथ-साथ कार्यपालिका के अंतर्गत किए गए कार्य मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में आरंभ की गई महत्वपूर्ण योजनाओं को कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक क्रियान्वित करने के लिए किए गए सक्रिय प्रयास ही परोक्ष रूप से राष्ट्र प्रेम कहलाता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से हर घर तिरंगा लहराना हमारा राष्ट्र ध्वज के प्रति निजता और राष्ट्र भाव को मजबूती प्रदान करता है।
अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र एक परिवार है सब मिलकर राष्ट्र के साथ चलें तभी राष्ट्र प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकता है। हमें अपने मन में राष्ट्रहित का भाव भरकर अपने कार्यों की पूर्ति करना आवश्यक है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान ने अपने संबोधन में राष्ट्र ध्वज का महत्व तथा इसके सम्मान के प्रति आम नागरिक के कर्तव्य के प्रति विस्तार में अवगत करवाया।
कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभी कार्यालयों के लगभग 150 से अधिक कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *