Spread the love

जोगिंद्रनगर,हिमशिखा न्यूज़ 23/10/2022

जोगिंद्रनगर बाजार में एचडीएफसी बैंक के सामने हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ढेलु पंचायत के टोबड़ी गांव निवासी अंजू देवी (24) पत्नी रवि कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उक्त महिला अप्रोच रोड स्थित अपने मायके से अपने 2 छोटे बच्चों के साथ ससुराल लौट रही थी कि इसी दौरान बाइक सवार ने बीच बाजार में महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।महिला को मौके पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि अज्ञात बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ