Spread the love

धर्मशाला और ऊना में बढ़ा तापमान, गर्मी का दिखा असर

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धर्मशाला और ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री तक बढ़ा, जिससे गर्मी का अहसास हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि धर्मशाला में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छाने से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई। नाहन में 4.4, शिमला में 2.9 और कुकुमसेरी में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हुआ। वहीं, अन्य स्थानों पर एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी औसतन एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अगले दिनों मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 4 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: