Spread the love

शिमला
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारी वीरवार को सचिवालय पहुचे ओर सरकार से नियमति करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि वह पिछले 10 सालों से नियमित कर्मचारियों की तरह ही कार्य कर रहे हैं कई बार मुख्यमंत्री ओर मंत्री से मिले लेकिन आश्वासन ही मिले है।

कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। ये कर्मचारी पिछले लगभग 10 सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियमित नौकरी का लाभ नहीं दिया गया है। इससे पहले आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ के तहत नियुक्त किए गए लगभग 945 कर्मचारियों को नियमित कर दिया है, लेकिन बचे हुए लगभग 250 कर्मचारियों को अज्ञात कारणों के चलते नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है ।उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट बैठक थी ओर मंत्री मुख्यमंत्री से मिलना था लेकिन कैबिनेट बैठक रद्द हो गई ।उन्होंने सरकार से मांग उठाई की 250 कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *