Spread the love

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की है. दोनों विधायकों की मुलाक़ात के बाद हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल नज़र आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के दौरान हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार से मिल रहे धन का कथित दुरुपयोग किया जा रहा है. यही नहीं, राज्य सरकार में मंत्री ही मुख्यमंत्री के ख़िलाफ मुखर होकर आवाज उठाने लगे हैं. इसके साथ ही सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने कई अन्य विषय पर भी चर्चा की. बीते दिनों विधायक सुधीर शर्मा को परिवार के साथ जान से मारने की धमकी भी मिली थी. इससे पहले भी यही सुधीर शर्मा को एक कुख्यात गैंगस्टर के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई थी. विधायक सुधीर शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष यह विषय भी रखा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *