Spread the love

शिमला
सूखे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आज रात्रि से बारिश व बर्फबारी की संभावना है।प्रदेश में 19 फरवरी की रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।जिसके कारण उस असर मुख्यतः पूरे प्रदेश भर में दिखने के आसार है।20 फरवरी को प्रदेश भर के अधिकांश इलाकों में वर्ष व बर्फबारी की संभावना है ।मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 फरवरी की दोपहर तक देखने को मिलेगा।प्रदेश में गत 24 घण्टों में मौसम साफ रहने के कारण तापमानों में उछाल आया है।वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा किहिमाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर में मौसम साफ रहा है आने वाले दिनों में उत्तर भारत सहित प्रदेश में आज रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा। 20 फरवरी को कांगड़ा चंबा कुल्लू, मनाली ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।इन क्षेत्रों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रोंन में तेज हवाएँ व हल्की बारिश के आसार है। वही दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में उछाल आया है आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 फरवरी दोपहर तक बना रहेगा उसके बाद 23 तारीख तक बादलों की लुका छिप्पी जारी रह सकती है और फिर मौसम साफ बना रहेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *