Spread the love

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री चौटाला का शुक्रवार को लम्बी बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि श्री चौटाला एक समर्पित नेता थे, जिनके जन कल्याण, विशेषकर हरियाणा के लोगों के प्रति समर्पण और विकास के लिए किए गए अथक प्रयास सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संदेश में कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का निधन देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने श्री चौटाला की जन सेवा के लिए आजीवन प्रतिबद्धता और हरियाणा के विकास के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *