Spread the love

BJP के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने देश व प्रदेश में बने राजनीति हालात के बीच बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि आज सिद्धांतों की राजनीति नहीं रह गई। शांता ने कहा कि राम मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा। हमें राम के आदर्श पर चलना होगा। सिद्धांत की राजनीति अपनानी होगी। BJP जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्वगुरु बनाने के दावे करती है। ऐसे वक्त में शांता कुमार ने नम आंखों के साथ कहा कि मैं हैरान होता कि जब देश गुलाम था तो राजनीति देश के लिए थी लेकिन आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए रह गई है। उन्हें इससे ज्यादा दुख इस बात का है कि उनकी पार्टी भी इस हवा में चल पड़ी है। मेरी पार्टी को नहीं चलना चाहिए था।

शांता कुमार ने भगवान से प्रार्थना की कि नेताओं को सदबुद्धि दें। उन्होंने नेताओं से सिद्धांतों की राजनीति पर चलने की अपील है। बता दें कि शांता कुमार हिमाचल में दो बार मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री, कई बार सांसद व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं।

दरअसल, शांता कुमार से मीडिया ने जब राजनितिक हालात को लेकर कुछ सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा। कुछ कहूंगा तो आंखों से आंसू निकल आएंगे। इस तरह शांता कुमार ने कुछ न कहते हुए भी इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह दिया है।

शांता कुमार ने कहा कि 1951-52 से हमने सिद्धांत की राजनीति की। 70 साल भारतीय जनता पार्टी में लगा दिए। जेल भी गया। आज 90 साल की आयु हो गई है, जब पीछे मुड़कर देखता हूं तो पीड़ा होती है। शांता ने कहा कि जब हमने काम किया तो उस दौरान तीन चीजें थी। समर्पित कार्यकर्ता, देशभक्ति के विचार और मूल्य आधारित राजनीति। इन तीन वजह से ही हमारी छोटी सी पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमारी पार्टी यहां तक सिद्धांतों के कारण पहुंची है। इन सिद्धांतों को हमें नहीं छोड़ना चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *