Spread the love

शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों से भी फ़ोन पर बात की है और उनसे प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए एन. डी. आर. एफ. और एस. डी. आर.एफ. का दल बचाव कार्य में लगा हुआ है।राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों कर प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

राज्यपाल ने लोगों से भी अपील की है कि वह नदी-नालों के समीप न जाएं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *