Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

दिल्ली से लौटने पर शिमला में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से कई विषयों पर चर्चा हुई है। जिसमें मंत्रियों और विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर भी चिंतन किया गया है। क्योंकि 2022 का विधानसभा चुनाव है उसको लेकर तैयारियां किस तरह से करनी है इस पर भी चर्चा हुई है। साथ ही हिमाचल में होने वाले मंडी लोकसभा सहित फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई उपचुनाव को लेकर भी सरकार तैयार है। चुनाव आयोग जब भी घोषणा करता है चुनाव भजापा जीतेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कोरोना कर्फ्यू में छूट पर विचार के साथ बसें चलाने पर विचार किया जाएगा। क्योंकि व्यवसायिक गतिविधियों को शुचारु चलाने के लिए लगातार मांग उठ रही है तो मंत्रिमंडल की बैठक में सभी चीजों को तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई पट्टी के अलावा राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भी केंद्र से बातचीत करने व उसके सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद ज़ाहिर की।

हिमाचल में स्पिति के पास बॉर्डर पर चीन द्वारा किए जा रहे निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी स्थिति से गृह मंत्री व रक्षा मंत्री को अवगत करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा 18 से 44 साल के लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ वैक्सीन पर राजनिति कर रहा है। जबकि मोदी लोगों के लिए काम कर रहे है।

सोशल मीडिया पर बरसे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया सब चंडूखाने की खबरें देता है। 2022 तक मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौज़ी के नाम को बदलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह का अभी कोई विचार नहीं है। न ही ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास आया है। उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा भी नहीं है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *