Spread the love

हिमाचल में एक युवक ने तनाव में आकर जान दे दी। मामला कांगड़ा के नुरपुर का बताया जा रहा है। यहां जिंदगी से तंग आ चुके एक 22 वर्षीय युवक ने तनाव के चलते दो बार पहले आत्महत्या का प्रयास किया और बच गया।

अब कुछ दिन पहले फिर से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे टांडा अस्पताल रैफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग इस घटना के बाद सदमे में हैं।

बताया जा रहा है कि पहली बार उसने किसी गलत दवाई का सेवन किया था। वहीं, दूसरी बार इसने तेजाब पी ली थी। इससे उसकी फूड पाइप खराब हो गई। डाक्टरों ने बाहर से पाइप लगा दी थी। इसके बाद वह तनाव में रहने लगा था। अब तीसरी बार फिर जहरीला पदार्थ खा लिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ